मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर जताया शोक, नेता प्रतिपक्ष ने भी व्यक्त किया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर जताया शोक, नेता प्रतिपक्ष ने भी व्यक्त किया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर जताया शोक, नेता प्रतिपक्ष ने भी व्यक्त किया दुख
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: October 8, 2020 4:09 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक जताया है। सीएम भूपेश बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय राजनीति, खासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है।

ये भी पढ़ें:मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में तीन मुख्यमंत्री, CM अशोक के साथ सचिन पायलट कर…

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें: IBC24 की खबर का असर, हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले में कलेक्टर ने …

वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी दुख जताते हुए कहा है कि स्व.पासवान समाज के अंतिम व्यक्ति के आवाज थे, उनका समूचा जीवन मानव कल्याण को समर्पित रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com