सेना के जवान को मुख्‍यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सरकार देगी 50 लाख रुपये

सेना के जवान को मुख्‍यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सरकार देगी 50 लाख रुपये

सेना के जवान को मुख्‍यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सरकार देगी 50 लाख रुपये
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: January 5, 2021 3:03 pm IST

लखनऊ, पांच जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रतापगढ़ ज़िले के रहने वाले सेना के जवान सुधाकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने सुधाकर सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण सुधाकर सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सुधाकर सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। इसके अनुसार, प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जायेगी। भाषा आनन्द प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में