भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान के सामने उद्योगपति की पिटाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान के सामने उद्योगपति की पिटाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान के सामने उद्योगपति की पिटाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 12, 2017 6:18 am IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के सामने इंदौर नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा और उद्योगपति हेमंत नेमा आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने नंदकुमार कुमार सिंह चौहान के सामने उद्योगपति हेमंत नेमा की पिटाई कर दी। घटना इंदौर के दशहरा मैदान की है, जहां लक्ष्मीनारायण यज्ञ किया जा रहा है। चौहान यज्ञ में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे।

चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव मतगणना, कांग्रेस को मिल सकता है खुशी मनाने का मौका

तभी हेमंत नेमा और कैलाश शर्मा के बीच बहस हो गई और दोनों एक -दूसरे को अभद्र शब्द कहने लगे। मामले को बढ़ता देख विधायक रमेश मेंदोला ने हेमंत नेमा को अध्यक्ष की गाड़ी में बैठाकर मौके से रवाना कर दिया। नंदू भैया जैसे ही थोड़ी दूरी पर पार्टी पदाधिकारी से मिलने रूके, इस बीच कैलाश शर्मा के समर्थक भी वहां पहुंच गए और उन्होंने हेमंत नेमा की लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

नंदकुमार सिंह चौहान बोले- बाबू अब गौर करने लायक नहीं

नंदू भैया वहां पर खड़े हुए यह सब देखते रहे। बाद में नंदू भैया हेमंत नेमा को अपने साथ इंदौर से खंडवा लेकर चले गए। बाद में देर रात हेमंत नेमा खंडवा से अपनी गाड़ी और बाउंसर के साथ इंदौर पहुंचे। फिलहाल नेमा के घर के बाहर पुलिस बल निगरानी कर रहा है । दूसरी तरफ विधायक मेंदोला के समर्थक नेमा को संरक्षण देने के लिए तैनात हैं ।

 

अमन वर्मा, IBC24


लेखक के बारे में