मध्यप्रदेश सरकार पर संकट के बादल? मन्दिर में कांग्रेस विधायक ने की पूजा अर्चना

मध्यप्रदेश सरकार पर संकट के बादल? मन्दिर में कांग्रेस विधायक ने की पूजा अर्चना

मध्यप्रदेश सरकार पर संकट के बादल? मन्दिर में कांग्रेस विधायक ने की पूजा अर्चना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: March 9, 2020 2:40 pm IST

उज्जैन। मध्यप्रदेश में सियासी उठापठक के बीच पूजा अर्चना भी शुरू हो गई है, जानकारी के अनुसार तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमान ने पूजा अर्चना की है। विधायक ने अंगारेश्वर महादेव मन्दिर में सरकार को स्थिर करने के लिए पूजा अर्चना की है। उन्होने इसके लिए संकल्प लेकर के पूजा की है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में सियासी बवाल के बीच बड़ी खबर, 17 विधायक के गायब होने की खबर: सूत्र

बता दें कि मध्य प्रदेश विधायकों के बीच सियासी दांव पेंच चले जा रहे हैं। इसी बीच खबर यह है कि प्रदेश में बड़े मंत्रियों के साथ सीएम कमलनाथ सीएम हाउस में चर्चा कर रहे हैं, बैठक में 10 मंत्रियों सहित दिग्विजय सिंह और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से लौटे सीएम कमलनाथ ने बुलाई अहम बैठक, सीएम हाउस में 10 मंत्…

राज्य में जारी गतिविधियों को लेकर सीएम ने आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की है, वहां से लौटने के बाद आनन फानन में बैठक बुलाई थी। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है​ कि सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पूर्व CM रमन सिंह से मुलाकात, यु…

इसी बीच खबर यह है कि कॉग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कुछ विधायक और मंत्रियों से संपर्क नही हो रहा है, उनके बंगलुरू में होने की खबर है, जिसे सिंधिया की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com