आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सीएम बघेल ने जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

Ads

आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सीएम बघेल ने जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

  •  
  • Publish Date - August 20, 2020 / 08:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ सबसे साफ राज्य, 25 हजार की जनसंख्या में पाटन सबसे स्वच्छ

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शिता, पंचायती राज, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसी पहल आज 21 वीं सदी में आकार लेकर देश को राजीव जी की याद दिलाती हैं। राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। राजीव जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पढ़ें- IBC24 की खबर का असर, अगवा बच्ची को यूपी से छुड़ाया, आरोपी महिला गिर…

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा।

पढ़ें- कोरोना वॉरियर्स को बीमा का लाभ देने याचिका दायर, हाईकोर्ट ने केंद्र…

महिला एवं बाल विकास मंत्री मती अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी राजीव जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।