‘जिस हवाई अड्डे को बेच रहे हैं क्या आपके दादा ने बनाया?, रेलवे क्या चाचा के दहेज में आया’, भाजपा पर बरसे सीएम बघेल
'जिस हवाई अड्डे को बेच रहे हैं क्या आपके दादा ने बनाया?, रेलवे क्या चाचा के दहेज में आया', भाजपा पर बरसे सीएम बघेल
रायपुर, छत्तीसगढ़। राजीव भवन में इंदिरा गांधी की जयंती कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें- किसानों के खातों में अगले माह डाले जाएंगे 2000 रुपए, सूची में ऐसे देख सकते हैं अपना नाम
सीएम ने बयान दिया कि बीजेपी कहती है 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। मैं भाजपाइयों से पूछना चाहता हूं.. कि जिस हवाई अड्डे को बेच रहे हैं क्या आपके दादा ने बनाया है? रेलवे बेच रहे हैं, जैसे यह इनके चाचा के दहेज में आया है?
पढ़ें- बड़ा फैसला, इस राज्य में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्क…
सीएम भूपेश ने आगे कहा कि कोई नेता अमेरिका के खिलाफ आज बोल नहीं सकता। उन्हें बैठने कहते हैं तो यह लोग लेट जाते हैं। सीएम बघेल ने कहा कि इंदिरा गांधी दुनिया की धमकियों के सामने कभी झुकीं नहीं।
पढ़ें- ट्रक में छुपकर कश्मीर जा रहे थे आतंकी, चेकिंग के दौ…
बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं के लिए क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए 03 स्पेशल मोबाइल दाई-दीदी क्लीनिक को अपने निवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
पढ़ें- हादसे को छिपाने नाबालिग का शव जलाकर फेंका था तालाब …
मुख्यमंत्री ने मोबाइल क्लीनिक के भीतर जाकर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया और अपने ब्लड प्रेशर की जांच भी करायी। इस दाई-दीदी स्पेशल क्लीनिक में डॉक्टर सहित सभी चिकित्सकीय स्टाफ महिलाएं होंगी और केवल महिलाओं का ही निःशुल्क इलाज किया जाएगा।

Facebook


