सीएम बघेल रविवार को IBC24 के कार्यक्रम ‘थैंक यू सीएम’ में करेंगे शिरकत, 20 को मुख्यमंत्री के दौरे का ऐसा रहेगा शेड्यूल

सीएम बघेल रविवार को IBC24 के कार्यक्रम 'थैंक यू सीएम' में करेंगे शिरकत, 20 को मुख्यमंत्री के दौरे का ऐसा रहेगा शेड्यूल

सीएम बघेल रविवार को IBC24 के कार्यक्रम ‘थैंक यू सीएम’ में करेंगे शिरकत, 20 को मुख्यमंत्री के दौरे का ऐसा रहेगा शेड्यूल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: December 19, 2020 2:33 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 दिसम्बर को दुर्ग जिले में आयोजित अमर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम तथा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के ‘75वां राज अधिवेशन’ में शामिल होंगे। वे इससे पहले राजधानी रायपुर में आयोजित ‘थैंक यू सीएम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पढ़ें- स्थानीय उद्योगों के लिए लौह अयस्क और कोयले की कमी न…

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 20 दिसम्बर को दोपहर एक बजे रायपुर के व्ही.आई.पी. रोड स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल पहुंचेंगे और वहां 2 बजे तक आईबीसी के कार्यक्रम ‘थैंक यू सीएम’ में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.30 बजे सिविल लाईन दुर्ग पहुंचेंगे।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन का सरकार के खिलाफ हल्लाब…

मुख्यमंत्री बघेल वहां कंचन धुरवा देवालय परिसर में आयोजित अमर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन का सरकार के खिलाफ हल्लाब…

वे अपरान्ह 4 बजे दुर्ग जिले के ग्राम पाहरा (गोंड़गिरी), धमधा पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘75वां राज अधिवेशन’-छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात धमधा से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.40 बजे रायपुर लौटेंगे।


लेखक के बारे में