आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, 600 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देगें सौगात

आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, 600 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देगें सौगात

आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, 600 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देगें सौगात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: January 3, 2021 2:32 am IST

बिलासपुर। सीएम भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को 600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम भूपेश बघेल नवनिर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी, स्मार्ट सड़क, न्यू सर्किट हाउस का लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढ़ेंः MP Ki Baat: पुराने मंत्री, नई शपथ…विस्तार का इंतजार! शिवराज कुनबे के विस्तार के लिए और कितना इं…

इस दौरान मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारबाहर का भी निरीक्षण करेंगे। उनके साथ कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव डहरिया और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः सीएम बघेल ने रायगढ़ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com