विधानसभा में विपक्ष के आरोपों पर बोले सीएम भूपेश, कोरोना पर व्यापक चर्चा की जगह क्वारंटाइन सेंटर में ही सिमट गए विपक्ष के नेता

विधानसभा में विपक्ष के आरोपों पर बोले सीएम भूपेश, कोरोना पर व्यापक चर्चा की जगह क्वारंटाइन सेंटर में ही सिमट गए विपक्ष के नेता

विधानसभा में विपक्ष के आरोपों पर बोले सीएम भूपेश, कोरोना पर व्यापक चर्चा की जगह क्वारंटाइन सेंटर में ही सिमट गए विपक्ष के नेता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 26, 2020 1:56 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में चल कार्यवाही में आज सीएम भूपेश बघेल ने विपक्ष के आरोपों को जवाब दिया। कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राज्यों में सिर्फ सिंप्टोमेटिक यानि लक्षण वाले मरीजों की जांच की जा रही है लेकिन हमारे यहां एसिंप्टोमेटिक मरीज की भी जांच की जा रही है ताकि किसी को भी वेंटिलेटर आईसीयू की आवश्यकता के पहले ही ठीक किया जा सके।

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ सरकार ने यात्री बसों के संचालन की दी अनुमति, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

वहीं सीएम ने कहा कि हमेशा परंपरा रही कि कैबिनेट मीटिंग के बाद दो मंत्री बयान देते हैं। लेकिन अपने विभागों के बारे में बोलने के लिए सभी मंत्री स्वतंत्र हैं। कोरोना स्थगन चर्चा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लगा कि विपक्ष कोरोना पर व्यापक चर्चा करेंगे लेकिन विपक्ष के नेता क्वारंटाइन सेंटर में ही सिमट कर रह गए।

ये भी पढ़ें: कोरोना स्थगन प्रस्ताव पर विधायक बृजमोहन ने कहा- जनता परेशान, सरकार …

इसके पहले कोरोना स्थगन प्रस्ताव पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटरों के लिए कलेक्टर भीख मांग रहे हैं। किसी से कूलर,पंखा और किसी से बेड मांग रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने बृजमोहन अग्रवाल के आरोपों पर आपत्ति जताई और कहा कि कलेक्टर जन सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। उनके लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। PM मोदी अगर जन सहयोग ले रहे हैं तो क्या वह भी ऐसा कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें: बिना मास्क नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, राशन और शराब, कलेक्टर ने दिए स…

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि क्वारंटाइन सेंटर में लोग फांसी लगा लेते हैं, यह केवल छत्तीसगढ में संभव, विश्व में कहीं नहीं। उन्होने सरकार से प्रवासी मजदूरों के खाते में 1000 रुपए डालने की मांग की।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com