सीएम भूपेश ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

सीएम भूपेश ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

सीएम भूपेश ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 24, 2020 9:18 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।

पढ़ें- नारायणपुर मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, 2 जवानों को आई मामूली चोट

दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।

पढ़ें- लॉकडाउन में गांव में ही रहकर की NEET की तैयारी, शान

मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज पूरे विश्व के समक्ष कोरोना संकट की चुनौती है, इस संकट पर विजय पाने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का स्वयं पालन करने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की जरूरत है।

पढ़ें- नारायणपुर में फोर्स ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, …

मास्क लगाने, फिजिकल डिस्टेंटिग और साबुन या सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोने जैसे उपायों से ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सकता है और इस महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकेगी।


लेखक के बारे में