सीएम कमलनाथ ने पेश किया 70 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, दो हजार प्रति क्विंटल में गेहूं खऱीदेगी सरकार

सीएम कमलनाथ ने पेश किया 70 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, दो हजार प्रति क्विंटल में गेहूं खऱीदेगी सरकार

सीएम कमलनाथ ने पेश किया 70 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, दो हजार प्रति क्विंटल में गेहूं खऱीदेगी सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: March 7, 2019 7:54 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सरकार के 70 दिनों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। रिपोर्टकार्ड में कमलनाथ ने अपनी 70 दिनों की उपलब्धियां गिनाई। जिसमें 55 लाख किसानों के कर्जमाफ का जिक्र है। सीएम कमलनाथ ने बताया कि 55 लाख किसानों के कर्ज माफ  किए गए, जिसका भुगतान 23 फरवरी से किसानों के खातों में शुरू हो चुका है। किसानों को राहत देते हुए सरकार अब दो हजार रुपए क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगी।

देखें वीडियो-

तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा की दर दो हजार से बढ़ाकर ढाई हजार रूपए किया गया। अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस 9 अगस्त को प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। स्वाभिमान योजना में युवाओं को 100 दिन रोजगार की गारंटी दी है, योजना के अंतर्गत हर महीने चार हजार स्टाइपेंड और प्रशिक्षण दे रही सरकार, जिससे प्रदेश के 65 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा।

पढ़ें-दो आईपीएस और 3 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया

कमलनाथ ने आगे बताया कि पिछड़ी जाति का आरक्षण बड़ी मांग थी। किसानों का बिजली बिल आधा किया गया। हमारा मकसद व्यवस्थाओं को बदलाव करना है। हमने काउंसिल ऑफ गुड गवर्नेंस बनाई है। पहले सिर्फ घोषणा होती थी, लानू नहीं होती थी। सीएम ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 25 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

पढ़ें-राहुल गांधी का पलटवार,पीएम मोदी को बताया पाकिस्तान का 

दस फीसदी आरक्षण सामान्य वर्ग के गरीबों को दिया जाएगा। निवेश नीति के साथ सेक्टर विशेष निवेश नीति बनाने की बात कही। सीएम कमलनाथ ने उम्मीद जताई है कि अपने बीजेपी 15 साल का हिसाब देगी। मोदी जी पांच साल का हिसाब देंगे। आतंकी हमलों को लेकर भी कमलनाथ ने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। 

 

 


लेखक के बारे में