भोपाल, मध्यप्रदेश। कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया है कि दोपहर 12 बजे सीएम कमलनाथ सनसनीखेज खुलासा करेंगे। उनके मुताबिक कांग्रेस पार्टी 101% मजबूत है। सरकार बनी रहेगी। फॉर्मूला 5 के दम पर कांग्रेस जीतेगी।
पढ़ें- आज की तारीख में कांग्रेस के पास बहुमत नहीं, धन के बल पर सत्ता में आ…
बता दें 11 बजे सीएम हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। मीटिंग में सभी विधायक और मंत्री मौजूद रहेंगे। पीसी शर्मा के मुताबिक बैठक के बाद सीएम कमलनाथ बड़ा खुलासा कर सकते हैं।
पढ़ें- कैबिनेट मंत्री का दावा, 105 विधायकों के साथ साबित करेंगे बहुमत, दिग्विजय सिंह फ्लोर टेस्ट पर कर च…
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट की याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश सरकार को बहुमत साबित करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा ने अपने पास बहुमत होने का दावा किया है।