शह मात The Big Debate ‘तीसरे’ पर दांव.. राज्यसभा का चुनाव, बीजेपी में आत्मविश्वास, कांग्रेस में अंतर्कलह!… क्या मध्य प्रदेश में ‘खेल’ बाकी है?

Ads

MP Rajya Sabha Election 2026: मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने कैंडिडेट को मैदान में उतार दिया है

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 11:32 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 11:33 PM IST

MP Rajya Sabha Election 2026/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।
  • प्रदेश की तीसरी सीट को लेकर अब भी जुबानी जंग जारी है।
  • कांग्रेस में कैंडिडेट को लेकर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई।

MP Rajya Sabha Election 2026: भोपाल: मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने कैंडिडेट को मैदान में उतार दिया है, लेकिन तीसरी सीट को लेकर अब भी जुबानी जंग जारी है। दरअसल, बीजेपी से रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ, तो कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा के लिए मैदान में हैं। जहां बीजेपी आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है तो कांग्रेस में कैंडिडेट को लेकर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई।

हुजूर विधानसभा सीट से दो बार कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी ने सोशल मीडिया में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग कर लिखा कि, मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार में बड़ी चूक हुई है। आपको कई बार मैसेज किए थे, सोच समझकर निर्णय लें, क्योंकि मध्यप्रदेश में क्रॉस वोटिंग का खतरा है.. दिग्विजय सिंह रिपीट होते तो सीट सेफ थी। (MP Rajya Sabha Election 2026) साथ ही कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग बुलाकर राज्यसभा की रणनीति बनाने में जुटी है। वहीं पार्टी के अंदर मीनाक्षी नटराजन के विरोध को लेकर कांग्रेस सफाई देती नजर आई।

MP Rajya Sabha Election 2026: इधर बीजेपी नेता कह रहे हैं भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। कांग्रेस में पुराने चेहरे और मठाधीश हावी हैं। पार्टी कहेगी तो तीसरा उम्मीदवार भी जिताकर दिखाएंगे।

लेकिन सवाल ये कि- बीजेपी का अभी केवल 2 सीटों पर कैंडिडेट उतारना, कांग्रेस में कैंडिडेट का विरोध होना। क्या इसके पीछे बीजेपी की थ्री-जीरो की रणनीति है? सवाल ये भी कि-कमलनाथ-दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी जैसे दावेदारों को दरकिनाकर कर, मीनाक्षी नटराजन को मौका देने के मायने क्या हैं? (MP Rajya Sabha Election 2026) सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या लास्ट टाइम में बीजेपी तीसरा कैंडिडेट मैदान में उतार सकती है?

इन्हे भी पढ़ें:-