Ambikapur Jaundice News: छत्तीसगढ़ के इस इलाके में फैला पीलिया, उपसरपंच सहित इतने लोगों की हुई मौत, कई मरीजों का इलाज जारी

Ads

Ambikapur Jaundice News: मैनपाट इलाके के नर्मदापुर,कुनिया,सपनादर और बैगहवा गांव में पीलिया का प्रकोप तेजी से फ़ैल रहा है।

  • Reported By: Abhishek Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 09:59 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 10:01 PM IST

Ambikapur Jaundice News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप तेजी से फ़ैल रहा है।
  • मैनपाट इलाके के चार गांवो में पीलिया फैला है।
  • पीलिया से अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है।
  • प्रशासन ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि।

Ambikapur Jaundice News: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप तेजी से फ़ैल रहा है। मैनपाट इलाके के नर्मदापुर,कुनिया,सपनादर और बैगहवा गांव में पीलिया का प्रकोप तेजी से फ़ैल रहा है। बताया जा रहा है कि, पीलिया के चलते कुनिया के उपसरपंच सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रशासन ने फ़िलहाल तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है। दो लोगों के मौत की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

रायपुर और अंबिकापुर में जारी है मरीजों का इलाज

वहीं पीलिया से पीड़ित कई मरीजों का अंबिकापुर और रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। (Ambikapur Jaundice News) मैनपाट इलाके में पीलिया फैलने की जानकारी सामने आते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग यह जानकारी जुटा रहा है कि ये मौतें कब हुई और लोग कब से पीलिया से ग्रसित होना शुरू हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पीड़ित लोगों के सैंपल ले रही है।

तीन मौतों की प्रशासन ने की पुष्टि

Ambikapur Jaundice News: अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पीलिया से जितेंद्र यादव पिता कमुंदर यादव (32)निवासी ग्राम कुनिया, विकास यादव पिता सत्यप्रकाश यादव(16) निवासी ग्राम बरीमा तथा भगवती यादव पति राधेश्याम यादव (45) निवासी नर्मदापुर की इलाज के दौरान रायपुर में मृत्यु हो गई। इसके अलावा ग्राम केसरा और बैगवाहा की एक-एक बच्ची की भी पीलिया से मौत होने की जानकारी सामने आई है, (Ambikapur Jaundice News) हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि ग्राम सपनादर में भी पांच से छह लोग पीलिया से प्रभावित हैं।अन्य गांवों में भी पीलिया के मरीज होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली है।

इन्हे भी पढ़ें:-