सीएम कमलनाथ का बढ़ा कद, प्रचारक के रूप में बढ़ी डिमांड, बीजेपी के सामने कड़ी चुनौती

Ads

सीएम कमलनाथ का बढ़ा कद, प्रचारक के रूप में बढ़ी डिमांड, बीजेपी के सामने कड़ी चुनौती

  •  
  • Publish Date - March 8, 2019 / 11:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

भोपाल। कमलनाथ को बतौर मुख्यमंत्री भले ही 77 दिन हुए है। लेकिन इस दौरान के कामकाज के आधार पर कमलनाथ की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। यहीं वजह है कि दूसरे नेताओं की तुलना में उनका कद बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक कमलनाथ की डिमांड सबसे ज्यादा है।

पढ़ें-राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायुसेना का मिग-21 क्रैश, पायलट सुरक्षित

कांग्रेस कार्यकर्ता मानते है कि अगर कमलनाथ उनके क्षेत्र में प्रचार के लिए आते हैं तो इसका बड़ा फायदा कांग्रेस को मिलेगा। कमलनाथ की गिनती पहले केवल महाकौशल के कांग्रेस नेता के रूप में होती थी। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके निर्णय से प्रदेश में उनकी साख बढ़ी है।

पढ़ें-स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, 12 प्रत्याशियों पर सहमति.. जानिए कौन-कौन से हैं वो नाम

बीजेपी के लिए भी इस बार कांग्रेस के दूसरे नेताओं के मुकाबले कमलनाथ ही मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाने के बाद उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। लिहाजा इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी कमलनाथ की ही है।