कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर सीएम नीतीश बोले- खबर छपती है इसलिए कुछ भी बोलते हैं लोग

कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर सीएम नीतीश बोले- खबर छपती है इसलिए कुछ भी बोलते हैं लोग

कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर सीएम नीतीश बोले- खबर छपती है इसलिए कुछ भी बोलते हैं लोग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: January 5, 2021 12:30 pm IST

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘भाजपा का टीका’ वाले बयान पर आपत्ति जतायी है। कुमार ने कहा कि लगता है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह की टिप्पणी की। कुमार ने कहा कि बिहार सरकार टीका उपलब्ध हो जाने पर राज्य के लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए तमाम कदम उठा रही है। अखिलेश यादव के विवादास्पद बयान के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ‘‘बोलने से खबर छपती है इसलिए कुछ लोग बोलते रहते हैं। कौन क्या बोलता है मेरी उसमें दिलचस्पी नहीं है।’’

Read More: इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता, 70 करोड़ रुपए का MD ड्रग्स जब्त, 5 पैडलर हिरासत में, 13 लाख रुपए भी बरामद

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि पहले भाजपा नेताओं को टीके की खुराक लेनी चाहिए। बाद में अखिलेश ने स्पष्ट किया कि उन्होंने टीका बनाने वाले किसी भी वैज्ञानिक का अपमान नहीं किया है। अखिलेश ने कहा था, ‘‘मैंने किसी भी वैज्ञानिक या टीका बनाने में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सवाल नहीं खड़ा किया है। हमने सिर्फ भाजपा पर सवाल खड़ा किया है, क्योंकि इस पार्टी ने जैसे फैसले लिए हैं, उन पर जनता को भरोसा नहीं है।’’

Read More: प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कृषि बिल को बताया किसानों के हित मे, कहा- प्रगति को हम देना चाहते हैं गति

कुमार ने कहा कि बिहार सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य के लोगों के टीकाकरण के लिए तैयारियां कर रही है और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों या स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता दरबार कार्याक्रम भी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, जिसे कुछ समय पहले बंद कर दिया गया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। हम कोविड-19 की स्थिति के सुधरने का इंतजार कर रहे हैं।’’

Read More: ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ को लेकर मंथन जारी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा काम ऐसा हो कि एक साल बाद लोग प्रदेश को बधाई दें’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"