सीएम ने कहा ‘न्याय योजना’ के तहत किसानों को देंगे 2500 समर्थन मूल्य, भाजपा कौरवों की सेना की तरह

सीएम ने कहा 'न्याय योजना' के तहत किसानों को देंगे 2500 समर्थन मूल्य, भाजपा कौरवों की सेना की तरह

सीएम ने कहा ‘न्याय योजना’ के तहत किसानों को देंगे 2500 समर्थन मूल्य, भाजपा कौरवों की सेना की तरह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: November 26, 2019 12:28 pm IST

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में कहा कि भाजपा कौरवों की सेना की तरह काम कर रही है, हम किसानों को 2500 सौ रुपए देंगे। बजट सत्र से पहले समिति रिपोर्ट देगी। बजट सत्र में न्याय योजना आएगी, न्याय योजना के तहत किसानों को धान MSP से अतिरिक्त राशि मिलेगी। धान MSP 1815 रु है….685 की बाकी राशि न्याय योजना में सरकार देगी। अनुपूरक बजट में भी किसानों के लिए प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें —काम की तलाश में गई किशोरी को तमिलनाडु में किन्नर ने बनाया बंधक, पुलिस ने ऐसे छुड़ाया, किन्नर पर ए…

विधानसभा में आज दूसरा अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान CM भूपेश बघेेल ने कहा कि हमने राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने का फैसला किया है। राज्य में ट्रेडिशनल मेडिसिन बोर्ड बनाएंगे यह बोर्ड वैद्यों के ज्ञान को लिपिबद्ध करेगा। सीएम ने कहा कि रामवन गमन मार्ग को हम विकसित करेंगे, इसके निर्माण के लिए 92 करोड़ खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें — निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, 25 नव…

सीएम ने कहा कि रायपुर में स्वामी विवेकानंद स्मृति को विकसित करेंगे, इसके लिए एक करोड़ का प्रावधान किया गया है, कौशल्या मंदिर चंद्रखुरी को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हम केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पशुओं के लिए भी व्यवस्था कर रहे हैं, पिछली सरकार ने आमजनों का पैसा बीमा कंपनियों से लुटवाया है, हमारी सरकार में पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त होगा, इसके लिए डॉ खूबचंद बघेल के नाम से स्वास्थ्य योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें — बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे थे 6 पुलिसकर्मी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा इ…

सीएम ने कहा कि कुपोषण और एनिमिया को लेकर हम लड़ाई लड़ रहे हैं, इसके लिए हमने योजना बनाई है। DMF फंड का सही उपयोग कर रहे हैं, पिछली सरकार के लोग विदेश घूमे, लेकिन धरातल पर कुछ काम नहीं हुआ। हमने नई उद्योग नीति बनाई है, हम समावेशी विकास चाहते हैं। हमारी सरकार में आमजन अधिकारियों से बेजिझक मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें — 21 लाख का अवैध धान बरामद, खाद्य विभाग कर रहा ताबड़तोड़ कार्रवाई

सीएम ने कहा कि भाजपा नेता हमारी हंसी उड़ाते हैं..गरवा,नरवा घुरूवा की योजना पर हंसते हैं, लेकिन हमारी यह योजना देश के लिए एक मॉडल है, हम जैविक खेती पर काम कर रहे हैं, पानी का समुचित उपयोग के लिए नरवा पर काम चल रहा है। वे पराली जलाने से किसानों को जेल भेजते हैं, लेकिन हम पैरा से खाद बनाने की बात करते हैं।

यह भी पढ़ें — 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर किया हत्या, पुलिस ने आरोपी को दब…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/nIPA50JAims” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com