सीएम शिवराज ने कोरोना को लेकर प्रदेश में अब तक किए गए प्रयासों के बारे में बताया, सत्यार्थी ने की सराहना
सीएम शिवराज ने कोरोना को लेकर प्रदेश में अब तक किए गए प्रयासों के बारे में बताया, सत्यार्थी ने की सराहना
भोपाल। राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में सीएम शिवराज ने समिति को कोरोना संक्रमण की स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड 19 की नीति – IITT को साझा किया। अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के जरिये समिति को प्रदेश में अब तक किए गए प्रयासों को बताया।
पढ़ें- मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ राहत की खबर, 9 दिनों में 148 मरीज हुए स्वस्थ
समिति के सदस्य कैलाश सत्यार्थी ने सीएम को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। सत्यार्थी ने अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ को भी धन्यवाद दिया।
पढ़ें- कोरोना संक्रमण से 2 थाना प्रभारियों की मौत, मानवाधिकार आयोग ने शासन…
सत्यार्थी के मुताबिक अभी लोक जागरण की आवश्यकता है। पूरे देश मे प्रदेश में अभी लोक जागरण की दिशा में और प्रयास करना होगा। धार्मिक संगठन, धर्म गुरु लोक चेतना के लिए आगे आएं ।बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए, ऐसे बच्चे जो दैनिक श्रम करते रहे हैं, उन्हें भोजन और आश्रय का ध्यान दिया जाए।

Facebook


