जूदेव विवाद पर रमन का बयान-इस तरह के किस्से कहानी चलते रहते हैं
जूदेव विवाद पर रमन का बयान-इस तरह के किस्से कहानी चलते रहते हैं
लोरमी। बीजेपी विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के हाल में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को लेकर किये फेसबुक पोस्ट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह नें टिप्पणी की है। अटल विकास यात्रा में शामिल होनें लोरमी पहुंचे सीएम रमन सिंह नें कहा कि आजकल इस तरह का किस्सा कहानी चलते रहता है। इस तरह की बातों से फर्क नही पड़ता कि कौन क्या कह रहा है।
ये भी पढ़े –छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
इस दौरान सीएम रमन नें कहा कि छग की जनता नें मन बना लिया है कि 2018 के चुनाव में पहले से बेहतर तरीके से 65 सीटों से अधिक पर चुनाव जीताकर भेजेगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चंद्रपुर से बीजेपी विधायक युद्धवीर सिंह नें फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया था। जिसमें उन्होनें नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को एक अच्छा मुख्य़मंत्री साबित होनें की बात कही थी। युद्धवीर जुदेव का ये पोस्ट टीएस सिंहदेव के उस बयान के बाद आया था जिसमें उन्होनें जुदेव परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ चुनाव प्रचार नही करनें की बात कही थी। सिंहदेव नें अपने विधायक बननें के पीछे युद्धवीर सिहं जुदेव के पिता और दिवंगत बीजेपी नेता दिलीप सिंह जुदेव का विशेष योगदान होनें की बात कही थी। इसके बाद से ही पुरे मामले पर विवाद शुरु हो गया था।अब इसी मामले पर सीएम रमन सिंह नें बयान जारी किया है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


