सिंधिया के कहने पर सीएम ने किया IG, SP और DM का ट्रांसफर, कांग्रेस का सवाल- आखिर ट्वीट से कैसे पता चल गया ये दोषी हैं
सिंधिया के कहने पर सीएम ने किया IG, SP और DM का ट्रांसफर, कांग्रेस का सवाल- आखिर ट्वीट से कैसे पता चल गया ये दोषी हैं
ग्वालियर, मध्यप्रदेश। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बालेंदु शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। गुना की घटना में IG,SP और DM ट्रांसफर पर उन्होंने कहा है कि सिंधिया के कहने पर सीएम ने एसपी और डीएम के ट्रांसफर किए हैं।
उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर सिंधिया के ट्वीट के कुछ मिनटों में कैसे पता चल गया कि यह दोषी है, जो उनका ट्रांसफर कर दिया। आईजी राजाबाबू का भी ट्रांसफर भी कर दिया गया।
पढ़ें- शनिवार-रविवार को टोटल लॉकडाउन, आम लोगों की सहमति के बाद इन इलाकों म…
बालेंदु शुक्ला ने राजाबाबू सिंह को शानदार अफसर बताया। उन्होंने कहा कि आईजी राजाबाबू गरीबों के मसीहा हैं, मददगार हैं, लेकिन सिंधिया जी को राजाबाबू पसंद नहीं था।
पढ़ें- प्यारे मियां पर आयकर का 10 करोड़ बकाया, अय्याशी के ल…
इसलिए उसको हटवा दिया गया। शायद उपचुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। क्योंकि राजाबाबू उनकी दीवार बंदी करता, इसलिए राजा बाबू को हटवा दिया गया।

Facebook


