सीएम का इंदौर दौरा कल, शहर को देगें कई सौगातें, पूरा कार्यक्रम देखिए

सीएम का इंदौर दौरा कल, शहर को देगें कई सौगातें, पूरा कार्यक्रम देखिए

सीएम का इंदौर दौरा कल, शहर को देगें कई सौगातें, पूरा कार्यक्रम देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 6, 2019 4:32 pm IST

इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को इंदौर दौरे के दौरान शहर को कई सौगातें देंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री कमलनाथ दो बजकर 15 मिनट पर भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगे । यहां से वे सीधा लालबाग जाएंगे, लालबाग में मुख्यमंत्री ई सफर की शुरुवात के साथ ही टूरिज्म फेस्ट का भी उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें —  चाय बागान से महिला समूहों के खिले चेहरे, लाखों कमाई का जरिया बनी चाय की खेती

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डेली कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री का ब्रिलियंट एग्जिबिशन सेंटर पहुंचेगे साथ ही यहां रोटरी क्लब के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। और अंत में निपानिया में संजीवन क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे। संजीवन क्लीनिक मौहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर बनाए जा रहे क्लीनिक है। यहां स्वास्थ्य विभाग की और मरीजों का ईलाज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें — निजी अस्पताल में महिला की मौत का मामला, अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद थाने पहुंचे डॉक्टर, विरोध में बंद किया इलाज

संजीवनी क्लीनिक के उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री शाम 7 बजकर 35 मिनट पर इंदौर से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है।

यह भी पढ़ें — जब प्याज की माला पहनकर नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी, प्याज छीनने झपट पड़े लोग, SP ने दी पुलिस सुरक्षा


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com