डीएमएफ मद के फर्जीवाड़े मामले में सीएमएचओ का नया खुलासा, स्वीकृति से पहले हुई उपकरणों की खरीदी

डीएमएफ मद के फर्जीवाड़े मामले में सीएमएचओ का नया खुलासा, स्वीकृति से पहले हुई उपकरणों की खरीदी

डीएमएफ मद के फर्जीवाड़े मामले में सीएमएचओ का नया खुलासा, स्वीकृति से पहले हुई उपकरणों की खरीदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 9, 2019 10:38 am IST

दंतेवाड़ा। दंतेवाडा के स्वास्थ्य विभाग में DMF मद के साढ़े सात करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में एक नया खुलासा हुआ है। CMHO डॉ एचएल ठाकुर का कहना है कि कलेक्टर के मौखिक आदेश पर प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से पहले ही ये खरीदी की गई थी। जिस वक्त नियम विरूद्ध ये खरीदी की गई, उस समय दंतेवाडा कलेक्टर सौरभ कुमार थे।

पढ़ें-नान घोटाला, डीजी मुकेश गुप्ता और एसपी रजनेश सिंह निलंबित, EOW ने एक दिन पहले किया था FIR दर्ज

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिये आचार संहिता लगने से ठीक एक दिन पहले साढ़े सात करोड़ रूपए के चिकित्साकीय उपकरण और फर्नीचर खरीदी के लिये प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। लेकिन विभाग ने इससे पहले ही खरीदी कर ली और दो करोड़ 98 लाख रूपये का भुगतान भी कर डाला था।

पढ़ें-10 फरवरी से 30 मार्च तक 48 ट्रेनें रहेंगी रद्द, मेंटेनेंस और अपग्रे…

जो सामान खरीदे गये वो मार्केट रेट से तीन गुना अधिक दाम में खरीदे गए थे। हाल ही में इस मामले में CMHO डॉ एचएल ठाकुर को नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद अपने जवाब में उन्होंने कहा है कि कलेक्टर सौरभ कुमार ने ही रेट नेगोशिएट किया और आर्डर करने के मौखिक आदेश भी प्रशासकीय स्वीकृति से पहले दिया था।

 


लेखक के बारे में