कलेक्टर का निर्देश- कलेक्ट्रेट आएं तो हेलमेट पहन कर ही आएं, ट्रैफिक पुलिस ने छेड़ा अभियान

Ads

कलेक्टर का निर्देश- कलेक्ट्रेट आएं तो हेलमेट पहन कर ही आएं, ट्रैफिक पुलिस ने छेड़ा अभियान

  •  
  • Publish Date - January 12, 2019 / 11:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

हरदा। कलेक्टर एस विश्वनाथन ने कलेक्टर परिसर में आने वाले सभी कर्मचारियों सहित आम लोगों को हेलमेट पहनकर ही आने के निर्देश दिए गए हैं। हेलमेट नहीं पहनकर आने वाले लोगों पर यातायात पुलिस के द्वारा चालान बनाए जा रहे हैं। इस माध्यम से लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

कलेक्टर एस विश्वनाथन ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को आफिस आने के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर आफिस के मुख्य द्वार पर हैलमेट नहीं पहनकर आने वाले सभी कर्मचारियों और आम लोगों पर जुर्माना किए जाने का बैनर भी लगाया गया है। इसके लिए यातायात पुलिस ने 5 दिनों से लगातार अभियान छेड़ दिया है। अभी तक पुलिस ने 192 लोगों पर हेलमेट नहीं पहनकर आने पर 48 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

वहीं कलेक्टर के आदेश पर कर्मचारी महज औपचारिकताएं निभा रहे हैं। कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा परिसर के बाहर बनी दुकानों के बाहर अपने वाहनों को खड़ा कर अंदर प्रवेश किया जा रहा है। वही कुछ लोग एक हेलमेट पहनकर अंदर प्रवेश कर अपने साथी कर्मचारी को बाहर हेलमेट लाकर दिया जा रहा है। लेकिन कलेक्टर के इस फरमान के बाद अब अधिकांश लोगों के द्वारा मजबूरी में हेलमेट पहनकर आना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : नान में फंसे टुटेजा ने जमानत के लिए लगाई हाईकोर्ट में अर्जी, सुनवाई 3 हफ्ते बाद 

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर सभी कर्मचारियों, पुलिस के अधिकारियों सहित आम लोगों पर भी हेलमेट पहनकर नहीं आने पर जुर्माना लगाया जा रहा है, ताकि आम लोगों में यह संदेश पहुंचे कि पहले खुद सरकारी कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर आना शुरू कर दिया है, उसके बाद  लोगों से उसे अपनी सुरक्षा के लिए पहनने की बात की है।