धानुका ने धान की फसल के लिए फफूंद नियंत्रित करने वाला उत्पाद ‘पोलिन’ पेश किया

Ads

धानुका ने धान की फसल के लिए फफूंद नियंत्रित करने वाला उत्पाद 'पोलिन' पेश किया

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 10:05 PM IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने शुक्रवार को धान की फसल में ‘लीफ और नेक ब्लास्ट’ बीमारी को नियंत्रित करने के लिए नई पीढ़ी का फंफूदनाशी ‘पोलिन’ पेश करने की घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह फंफूदनाशी जापान की निप्पॉन सोडा कंपनी लिमिटेड (निस्सो) के साथ रणनीतिक तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है।

यह नया उत्पाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पेश किया गया है, जहां धानुका ने धान के किसानों के बीच ‘लीफ और नेक ब्लास्ट’ के असरदार प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किए हैं।

धनुका एग्रीटेक के प्रबंध निदेशक राहुल धानुका ने कहा, ‘‘पोलिन के जरिये हम धान में ‘ब्लास्ट’ रोग के नियंत्रण के लिए पेटेंट वाली जापानी रसायन तकनीक उपलब्ध करा रहे हैं, जो पूरी तरह नए तरीके से काम करती है।’’

यह किसानों को ‘ब्लास्ट’ से स्वस्थ दानों तक गहरी और लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा देता है, जिससे बार-बार स्प्रे करने का खर्च बचता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि जब कोई किसान फसल की सेहत पर निवेश करता है, तो रसायन से पक्का नतीजा मिलना चाहिए।’’

पोलिन में दोहरी क्षमता होती है, जो फसल के उत्तक में घुसकर उन पत्तों और पौधे के नए हिस्सों की भी सुरक्षा करती है जिन पर स्प्रे नहीं किया गया है।

फसल की वृद्धि के अहम चरणों में संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने पर 200 लीटर पानी में 100 मिली प्रति एकड़ की तय मात्रा में इस्तेमाल करने पर, पोलिन लंबे समय तक असरदार सुरक्षा देता है।

भाषा राजेश राजेश योगेश रमण

रमण