कलेक्टर ने वापस लिया आदेश, अब व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को नहीं कराना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन

Ads

कलेक्टर ने वापस लिया आदेश, अब व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को नहीं कराना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन

  •  
  • Publish Date - October 12, 2018 / 05:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

भिंड। भिंड में IBC24 की खबर का बड़ा असर हुआ है। व्हाट्सएप मीडिया ग्रुप रजिस्ट्रेशन के मामले में कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता ने अपना आदेश वापस ले लिया है। कलेक्टर के आदेश वापस लेने के बाद अब ग्रुप एडमिन को रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। पहले कलेक्टर ने ग्रुप रजिस्ट्रेशन का दिया था आदेश। जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो हुआ था। खबर दिखाए जाने के बाद कलेक्टर के अजीबो-गरीब फरमान की जमकर आलोचना हुई थी। मीडिया में खबर वायरल होने के बाद कलेक्टर को अपना आदेश वापस लेना पड़ा। 

पढ़ें- शिक्षकों को बड़ा झटका, रोकी गई संविलियन की प्रक्रिया

आपको बतादें कलेक्टर के इस आदेश के बाद व्हाट्सएप मीडिया ग्रुप एडमिन में ख़ौफ़ बरकरार था। तीन दिनों में दर्जनों से ज्यादा ग्रुप समाप्त हो गए । आचार संहिता के दौरान सभी मीडिया ग्रुपों पर लगाम लगाने के लिए ये आदेश जारी किया गया था। व्हाट्स एप ग्रुप एडमिन को जिला जनसंपर्क कार्यालय में ग्रुप का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कहा गया था।

पढ़ें-‘तितली’ ने जमकर मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

जिसकी अंतिम तारीख 15 अक्टूबर रखी गई थी। समय पर पंजीकरण नहीं होने पर ग्रुप एडमिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गयी थी। वहीं कलेक्टर के इस आदेश के बाद व्हाट्स एप एडमिन में हड़कंप मच गया । कई लोगों ने अपने ग्रुप ही समाप्त कर दिया। कलेक्टर के इस आदेश से लोगों में आक्रोश था। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24