कंप्यूटर बाबा की फिर बढ़ी ​मुश्किलें, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज, आश्रम में लड़कियों को लाकर अनैतिक कार्यों के लगे आरोप

कंप्यूटर बाबा की फिर बढ़ी ​मुश्किलें, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज, आश्रम में लड़कियों को लाकर अनैतिक कार्यों के लगे आरोप

कंप्यूटर बाबा की फिर बढ़ी ​मुश्किलें, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज, आश्रम में लड़कियों को लाकर अनैतिक कार्यों के लगे आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: November 13, 2020 3:11 pm IST

इंदौर। कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव त्यागी महाराज के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है जहां एक और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए एससी एसटी के तहत गांधीनगर थाने में मामला दर्ज हुआ था तो वहीं दूसरी ओर अब कंप्यूटर बाबा के खिलाफ एरोड्रम थाना क्षेत्र में जान से मारने और धमकाने का मामला भी दर्ज हो गया है ।

ये भी पढ़ें:मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाकर की गई कार्रवाई, अमानक खाद्य सामाग्री पाए जाने पर FIR दर्ज, 5 क…

कंप्यूटर बाबा के खिलाफ अंबिकापुरी एक्सटेंशन कॉलोनी के मंदिर के आसपास की जमीन पर अवैध कब्जे अनैतिक गतिविधियों को लेकर क्षेत्रीय रहवासियों ने आवाज उठाई तो बाबा के चेलों ने मिलकर क्षेत्रवासियों को जान से मारने की धमकी दे डाली। कंप्यूटर बाबा के खिलाफ एरोड्रम थाने में भी मारपीट और जान से मारने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है ।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों मिली करारी हार? मंथन कर रही कांग्रेस, कई जिला अध्यक्षों …

क्षेत्रीय रहवासियों ने कंप्यूटर बाबा पर कई संगीन आरोप लगाए हैं जिसमें यह भी कहा गया है की अंबिकापुरी एक्सटेंशन के तहत मंदिर पर बने आश्रम पर महिलाओं और बच्चियों को लाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थी और जब रहवासियों ने इसका विरोध किया तो उनको मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं फिलहाल एसडीएम मल्हारगंज की कोर्ट से कंप्यूटर बाबा के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर लिया गया है और 14 नवंबर को कंप्यूटर बाबा का कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा ।

ये भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद महिला को दिया जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम, आरोपी फ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com