राजधानी में 5 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, रायपुर में 500 के करीब पहुंचा कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

राजधानी में 5 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, रायपुर में 500 के करीब पहुंचा कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

राजधानी में 5 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, रायपुर में 500 के करीब पहुंचा कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: July 8, 2020 9:59 am IST

रायपुर। राजधानी रायपुर मे फिर आज 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश में आज अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 685 हो गई है। वहीं प्रदेश में अब तक 3427 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में 2728 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: नए सिरे से की गई जिला प्रभारी सचिवों की नियुक्ति, आदेश जारी

नारायणपुर में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 500 सीटर बुनियादी क्वारंटाइन सेंटर में पॉजिटिव संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, अन्य राज्यों से ये मजदूर लौटे थे। सभी मजदूरों को कि क्वारंटाइन किया गया है। वहीं जिले में कोरोना संक्रिमत व्यक्तियो की संख्या हुई 37 पहुंच गई है। आपको बता दें क्वारंटाइन सेंटर को कन्टेन्टमेंट जोन बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: सांसद संतोष पांडेय ने की डोंगरगढ़ में टॉय ट्रेन चलाने की मांग, स्वी…

बता दें कि बीते दिन प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 106 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 84 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश की राजधानी रायपुर से 46, जांजगीर से 19, बिलासपुर से 9, कांकेर से 7, नारायणपुर से 6, रायगढ़ से 5, बलौदाबाजार से 3, बीजापुर से 2, राजनांदगांव से 1 और बेमेतरा से 1 नए मरीज सामने आए थे।

ये भी पढ़ें: निर्माणाधीन रेल लाइन का काम ग्रामीणों ने कराया बंद , प्रशासनिक अधिक…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com