असम रवाना हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, बोले- राहुल गांधी की गलत छवि रचने करोड़ों खर्च करती है मोदी सरकार

असम रवाना हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, बोले- राहुल गांधी की गलत छवि रचने करोड़ों खर्च करती है मोदी सरकार

असम रवाना हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, बोले- राहुल गांधी की गलत छवि रचने करोड़ों खर्च करती है मोदी सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: December 22, 2020 1:50 pm IST

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव व विधायक विकास उपाध्याय अपने प्रभार वाले प्रदेश असम रवाना होने के पहले आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी इस भ्रम में मत रहे कि कांग्रेस कमजोर हो गई है। उन्होंने पहले कही अपनी बात को दोहराते हुए कहा, आज देश में एक मात्र नेता राहुल गांधी ही हैं जो देश को सही दिशा व विकास को विकसित की ओर ले जाने की सोच रखते हैं। विकास ने कहा राज्यों में पार्टी को मजबूत करने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिर्फ जगाने की जरूरत है। अब सड़क पर उतरने का समय आ गया है और आप देखेंगे जब हम जनता के बीच भाजपा का असली चेहरा उजागर करेंगे तो देश की जनता भी इसे स्वीकार करेगी।

ये भी पढ़ें:26 दिसंबर से शुरू होगी बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने जारी की सूचना..देखिए

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय आज असम रवाना होने के पूर्व बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार राहुल गाँधी की गलत छवि रचने प्रतिदिन करोडों रुपये खर्च करती है और करोड़ों फर्जी फालोअर्स के माध्यम से उनके द्वारा कही देश हित की बातों को गलत दिशा देने प्रचारित करती है। विकास उपाध्याय ने कहा राहुल गांधी जिस तरीके से भारत की सुरक्षा से लेकर प्रत्येक वर्ग चाहे बेरोजगारों की बात हो, किसान, मजदूर से लेकर मध्यम वर्ग के भलाई को लेकर मोदी सरकार के गलत नीतियों को आये दिन निशाने पर लेते हैं, मोदी सरकार उससे भयभीत होकर राहुल गांधी के विरुद्ध कूटरचित राजनीति कर पूरे देश को भ्रमित कर रही है।

ये भी पढ़ें: यूके में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर छत्तीसगढ…

विकास उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी को चेताया है कि वह इस मुगालते में मत रहे कि हम कमजोर हो गए हैं। राहुल गाँधी के दिशा निर्देशन में अब कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ेगी। मोदी सरकार की एक-एक गलत नीतियों को देश की जनता के पास ले जायेंगे। उन्होंने कहा बीजेपी जिस महंगाई को लेकर सत्ता में आई आज वही महंगाई 6 साल से शिखर पर है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान पर हैं और मोदी की केन्द्र सरकार इसे रोकने पूरी तरह से असफल है।

ये भी पढ़ें: आंदोलन खत्म कर घर लौटेंगे किसान? किसान संघर्ष समिति…

विकास उपाध्याय ने कहा, राज्यों में पार्टी को मजबूत करने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिर्फ जगाने की जरूरत है और अब समय आ गया है, इस दिशा में कांग्रेस एक मजबूत संगठन तैयार कर भाजपा का मुकाबला करेगी। विकास उपाध्याय ने कहा, कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता से लेकर पूरी की पूरी पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनें और इसमें सबकी 100% सहमति है। विकास ने कहा, मैं तो ये कहूँगा आज राहुल गांधी की पार्टी से ज्यादा देश को जरूरत है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com