स्वास्थ्य कर्मियों के घरों पर चला बुलडोजर, कांग्रेसी हंगामें के बाद रूकी कार्रवाई
स्वास्थ्य कर्मियों के घरों पर चला बुलडोजर, कांग्रेसी हंगामें के बाद रूकी कार्रवाई
रायपुर। राजधानी में शास्त्री मार्केट के पीछे स्वास्थ्य कर्मचारियों के मकान तोड़ने पहुंचे जिला प्रशासन के अमले को आधी-अधूरी कार्रवाई के बाद वापस लौटना पड़ा। यहां कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्रवाई का विरोध करने पहुंच गए थे। उनका कहना था कि विस्थापन के बिना कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें – अमित शाह चाय के बीच एयरपोर्ट में करेंगे चुनाव पर चर्चा, जूनियर जोगी को आपत्ति
हालाकि कांग्रेसियों के पहुंचने से पहले 8 से 10 मकान तोड़े जा चुके थे। प्रशासन ने कांग्रेसियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और काफी देर तक हंगामा करते रहे जिसकी वजह से कार्रवाई रोक दी गई।
यह भी पढ़ें – सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड हुआ आईबीसी का महासर्वे, शिक्षाकर्मी-रोजगार के सवालों पर थोक में रिएक्शन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने बताया कि प्रशासन ने चिन्हित क्षेत्र की बिजली पानी की सप्लाई भी बंद कर दी है। जिससे वहां के लोगों को परेशानी हो रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


