कांग्रेस के जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी, विकास उपाध्याय का पद बरकरार
कांग्रेस के जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी, विकास उपाध्याय का पद बरकरार
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नई लिस्ट रविवार देर रात जारी हुई। इसमें रायपुर शहर जिला से विकास उपाध्याय और रायपुर ग्रामीण से नारायण कुर्रे को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बिलासपुर से नरेन्द्र बोलर और ग्रामीण से विजय केशरवानी को अध्यक्ष बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- नेता खेल रहे थे होली, छात्र कर रहे थे प्रदर्शन, क्या है SSC मामला ?

जगदलपुर शहर से राजीव शर्मा, दुर्ग ग्रामीण आरएन वर्मा, दुर्ग शहर तुलसी साहू, राजनांदगांव शहर दिनेश शर्मा, राजनांदगांव ग्रामीण नवाज खान समेत 34 जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है.

ये भी पढ़ें-SSC पेपर लीक पर प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले अन्ना हजारे, CBI जांच की मांग
इसमें आधा दर्जन से ज्यादा बदलाव हैं. जबकि ज्यादातर अध्यक्ष यथावत रखे गए हैं. वहीं, 185 ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट भी जारी की गई है.. ब्लॉक और जिला अध्यक्षों की लिस्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी बड़े नेताओं की रजामंदी के बाद तैयार की गई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


