भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस सचिव सुनील तिवारी ने अपने ही मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश में धड़ल्ले से जारी अवैध खनन में मंत्री गोविंद सिंह के करीबियों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि अवैध ट्रैक्टर और डंपरों से थानों में एक हजार से लेकर ढाई हजार तक की उगाही की जा रही है। सचिव ने सीएम कमलनाथ को पत्र लिखकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें- आतंकियों के निशाने पर आम लोग, पुलवामा में 2 को अगवा..
सचिव का आरोप है कि थानों से लेकर जिला तक गोविंद सिंह ने चहेतों को पोस्टिंग दिलाई है। दतिया के प्रभारी मंत्री होने के नाते प्रशासन की कमान गोविंद सिंह के पास है। बावजूद इसके मंत्री बोले कि वो असहाय है तो मंत्री पद में रहने का कोई अधिकार नहीं है। अवैध खनन पर मंत्री गोविंद सिंह अंकुश लगाए या इस्तीफा दें। कांग्रेस सचिव ने आगे कहा कि गोविंद सिंह अपना हस्तक्षेप बंद कर दें तो तीन दिन में अवैध खनन बंद करा देंगे।
पढ़ें- रेलवे प्लेटफॉर्म में भरा पानी, ये ट्रेनें की गईं रद…
मोदी का ट्रंप कार्ड, पाकिस्तान पस्त