किसानों के समर्थन में रेल रोकने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
किसानों के समर्थन में रेल रोकने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
अंबिकापुर में जिला कांग्रेस कमेटी और युवक कांग्रेस के साथ जिला किसान कांग्रेस ने मिलकर किसानों के समर्थन में आंदोलन किया है. कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर रेल्वे स्टेशन पहुंचकर रेल रोकने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने कांग्रेसियों को रेल्वे स्टेशन पहुंचने से पहले ही स्टेशन के बाहर गिरफ्तार कर लिया और उन्हें स्टेशन से दूर गिरफ्तार कर ले गई. कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश में किसानों की मौत के मामले को जलिया वाला बाग मामले की तरह बताया और मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ की रमन सरकार को भी किसान विरोधी आंदोलन बताया. कांग्रेस की मानें तो एक तरफ सरकार किसानों को परेशान कर रही है वहीं उन्हें धान का बोनस भी नहीं दे रही है. कांग्रेस ने अपने रेल रोको आंदोलन के माध्यम से कहा है कि सरकार जब तक किसानों को उनका हक नहीं देगी वो ऐसे ही आंदोलन करते रहेंगे. इस दौरान पुलिस ने लगभग 100 कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और फिर निजी मुचलके पर उन्हें रिहा भी कर दिया गया।

Facebook


