मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का हमला, पार्टी को खून-पसीने से सींचने वाले टिकाऊ MLA ठगे गए..बिकाऊ MLA नहीं होने के बाद भी नवाजे गए’

मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का हमला, पार्टी को खून-पसीने से सींचने वाले टिकाऊ MLA ठगे गए..बिकाऊ MLA नहीं होने के बाद भी नवाजे गए'

मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का हमला, पार्टी को खून-पसीने से सींचने वाले टिकाऊ MLA ठगे गए..बिकाऊ MLA नहीं होने के बाद भी नवाजे गए’
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: July 2, 2020 7:56 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार होने के साथ ही कांग्रेस बीजेपी के मंत्रिमंडल पर हमलावर हो गई है, इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर करारा हमला बोला है। उन्होने ट्वीट करते लिखा- जिन्होंने पार्टी को खून-पसीने से सींचा वो टिकाऊ MLA होने के बाद भी आज फिर ठगे गये। वहीं कई बिकाऊ, बग़ैर MLA होते हुए भी नवाज़े गये।

ये भी पढ़ें: मंत्रिमंडल पर पूर्व सीएम कमलनाथ का ट्वीट, कुल 33 मंत्रियों में से 1…

इसके साथ ही उन्होने कहा कि कई बिकाऊ भी ठगे गये, गये थे मंत्री बनने की चाह में लेकिन नहीं बनाया गया मंत्री, जिनको कैबिनेट मंत्री बनना था, वो राज्यमंत्री ही बनाये गये,पिक्चर तो अभी शुरू हुई है।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम कमलनाथ ने नए मंत्रियों को दी शुभकामनाएं, प्रदेश के विकास…

बता दें कि आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार हुआ है, अब मंत्रीमंडल में 33 मंत्री हो गए हैं, आज 28 मंत्रियों ने शपथ ली है। बता दें कि कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए 14 ऐसे लोगों को मंत्री बनाया गया है जो कि विधायक नहीं है, इनमें से 11 लोग सिंधिया समर्थक है और 4 लोग कांग्रेस के बागी है।

ये भी पढ़ें: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया खेमे …

आज शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं—

गोपाल भार्गव
विजय शाह
यशोधरा राजे सिंधिया
भूपेंद्र सिंह
विजेंद्र सिंह
जगदीश देवड़ा
विश्वास सारंग
प्रेमसिंह पटेल,
ओमप्रकाश सकलेचा,
ऊषा ठाकुर,
अ​रविंद भदौरिया,
डॉ मोहन यादव,

इमरती देवी, सिंधिया समर्थक
प्रभूराम चौधरी, सिंधिया समर्थक
महेंद्र सिंह सिसोदिया, सिंधिया समर्थक
प्रद्युमन सिंह तोमर, सिंधिया समर्थक
राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, सिंधिया समर्थक

हरदीप सिंह डंग, कांग्रेस से बागी
बिसाहूलाल सिंह, कांग्रेस से बागी
एंदल सिंह कंसाना, कांग्रेस से बागी

राज्यमंत्रियों के रूप में इन मंत्रियों ने शपथ ली —

भारत सिंह कुशवाहा,
इंदर सिंह परमार,
राम खिलावन पटेल,
राम किशोर कांवरे,
ब्रजेंद्र सिंह यादव, सिंधिया समर्थक
गिर्राज दंडोतिया, सिंधिया समर्थक
सुरेश धाकड़, सिंधिया समर्थक
ओ पी सिंह भदौरिया, सिंधिया समर्थक


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com