कांग्रेस का नया प्लान, ‘बूथ जिताओ और नगरीय निकाय चुनाव में टिकट पाओ’

कांग्रेस का नया प्लान, 'बूथ जिताओ और नगरीय निकाय चुनाव में टिकट पाओ'

कांग्रेस का नया प्लान, ‘बूथ जिताओ और नगरीय निकाय चुनाव में टिकट पाओ’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 8, 2019 3:20 am IST

भोपाल। लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए कांग्रेस पूरी कोशिश में जुटी है। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को लुभावने ऑफर भी दे रही है। कांग्रेस के बनाए प्लान के मुताबिक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जिताओ और नगरीय निकाय चुनाव में टिकट पाओ’ का ऑफर दे रही है।

ये भी पढ़ें:सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में आज चुनावी सभा करेंगे, इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नामांकन 

कांग्रेस अपनी इस नई कवायद से कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेताओं की माने तो उनका कहना है कि जो भी कार्यकर्ता अपना बूथ जिताएगा, उसे उसकी मेहनत का फल टिकट के तौर पर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस की दूसरी न्याय यात्रा का आज से आगाज, 5 दिन में 500 किलोमीटर का सफर

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के इस ऑफर पर भाजपा चुटकी ले रही है भाजपा नेताओं का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार के कामों से कांग्रेस डरी सहमी है, उसे अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है, और इसीलिए कार्यकर्ताओं को तरह तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं।

 


लेखक के बारे में