छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक रहे अशोक चतुर्वेदी ने शासन के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक रहे अशोक चतुर्वेदी ने शासन के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक रहे अशोक चतुर्वेदी ने शासन के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: January 28, 2020 3:02 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक रहे अशोक चतुर्वेदी ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। पिछले दिनों शासन द्वारा दूसरे विभाग में किए गए प्रतिनियुक्ति को चुनौती देते हुए अशोक चतुर्वेदी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन द्वारा अशोक चतुर्वेदी के प्रतिनियुक्ति पर रोक लगा दी थी।

ये भी पढ़ें:CAA-NRC-NPR का विरोध, शाहीन बाग की तर्ज पर मुंबई में भी मुस्लिम महिलाएं बैठी …

हाई कोर्ट के रोक के बावजूद शासन ने दोबारा अशोक चतुर्वेदी की प्रतिनियुक्ति कर दी। जिसके बाद अशोक चतुर्वेदी ने हाईकोर्ट के समक्ष शासन के विरुद्ध अवमानना याचिका दायर की है। जिस पर आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन सचिव एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें: पत्नी से बढ़कर नही नौकरी, छुट्टी नही मिली तो थानेदारों ने लिया रिटा…

पूरे मामले की सुनवाई जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें: महिला पुलिसकर्मी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरक्षक पर आ…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com