अक्सर ये देखा गया है कि पुलिस किसी भी मामले में FIR कराने में आनाकानी करती है। खासकर बच्चों की गुमशुदगी के मामले में। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकारण जिले के सभी थानों में अपना एक वाॅलेंटियर बैठाने जा रही है, जो थाने वाले लोगों को कानूनी सलाह देगें और अगर किसी मामले में FIR करने में थाना स्टॉफ हिलाहवाला करता है तो उसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के पदाधिकारियों को देगें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसके लिए वॉलंटियर की नियुक्ति भी कर रही है। पिछले दिनों इसके लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन भी बुलाए गए थे। लेकिन अपेक्षाकृत कम आवेदन आएं है।