Pradhan Mantri Awas Yojana Scam : 12 अपात्र बने पात्र! पीएम आवास योजना में 11.76 लाख का घोटाला, खुलासे के बाद जिला पंचायत सीईओ ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन

Ads

12 अपात्रों को बना दिया पात्र! प्रधानमंत्री आवास योजना में 11.76 लाख का घोटाला, सच सामने आते ही जिला पंचायत सीईओ ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 03:13 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 03:16 PM IST

Pradhan Mantri Awas Yojana Scam / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • बलरामपुर में पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया
  • 12 अपात्र लोगों को गलत तरीके से दिया गया सरकारी लाभ
  • पंचायत सचिव निलंबित, ₹11.76 लाख की गड़बड़ी उजागर

बलरामपुर: Pradhan Mantri Awas Yojana Scam :  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। रामचंद्रपुर विकासखण्ड के पचावल गांव में अपात्र लोगों को गलत तरीके से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के आरोप में जिला पंचायत सीईओ ने कड़ा एक्शन लिया है। मामले में लापरवाही और धोखाधड़ी बरतने के आरोपी पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

12 अपात्र हितग्राहियों को किया पात्र घोषित

मिली जानकारी के अनुसार, पचावल गांव के पंचायत सचिव ने 12 अपात्र हितग्राहियों को पात्र घोषित कर उनके आवास स्वीकृत कराए और उन्हें राशि जारी कर दी। Chhattisgarh PM Awas Controversy  पंचायत सचिव के गलत तरीके से आवास स्वीकृत कराने की वजह से शासन को 11 लाख 76 हजार रुपये का भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा है।

सचिव के निलंबन का आदेश जारी

मामले की शिकायत मिलने के बाद इसकी जाँच की गई। जाँच में सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने सचिव के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। फिलहाल, आरोपी सचिव को सस्पेंड कर मामले की आगे की विभागीय जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :