बलात्कार का आरोपी CRPF जवान गिरफ्तार, पांच साल से विधवा महिला का कर रहा था शारीरिक शोषण

Ads

बलात्कार का आरोपी CRPF जवान गिरफ्तार, पांच साल से विधवा महिला का कर रहा था शारीरिक शोषण

  •  
  • Publish Date - April 18, 2021 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

कांकेर। शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार के आरोपी crpf के जवान को दुर्गुकोंदल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गढ़चिरोली महाराष्ट्र में crpf में पदस्थ जवान बलराम जैन गांव की 2 बच्चो की माँ विधवा महिला से शादी करने का झांसा देकर 2016 से दैहिक शोषण करते आ रहा था।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच 19 अप्रैल से उचित मूल्य दुकानों से म…

शादी करने का दबाव बनाने पर उक्त महिला को जान से मारने की धमकी देता था। महिला ने अंततः तंग आकर 2 माह पूर्व दुर्गुकोंदल थाने में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद से लगातार आरोपी जवान की तलाश में जुटी पुलिस ने आज राजनांदगांव के मानपुर से आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: VIP रोड पर वैक्सीन वैन का एक्सीडेंट, बाइक सवार 2 की…

ताजा खबर