बीसीईटी दुर्ग में हुई सहायक अभियंता की ऑनलाइन परीक्षा निरस्त, 21 जून को फिर होगी

Ads

बीसीईटी दुर्ग में हुई सहायक अभियंता की ऑनलाइन परीक्षा निरस्त, 21 जून को फिर होगी

  •  
  • Publish Date - May 31, 2018 / 04:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी ने सहायक अभियंता की भर्ती ऑनलान परीक्षा के लिए दुर्ग के भारती कालेज आफ इंजीनियरिंग दुर्ग सेंटर में 30 मई को हुई दूसरी पाली की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। सिर्फ इसी सेंटर की सिर्फ दूसरी पाली में हुई परीक्षा को निरस्त किया गया है। निरस्त की गई यह परीक्षा 21 जून को फिर से आयोजित की जाएगी। इसके लिए अलग से प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी में सहायक अभियंता की भर्ती ऑनलान परीक्षा का आयोजन 30 मई  को प्रदेभर में किया गया था। इसके अन्तर्गत सहायक अभियंता (मेकेनिकल एवं आईटी) के पद पर भर्ती के लिए भारती कालेज आफ इंजीनियरिंग दुर्ग को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

यह भी पढ़ें : संजू का ट्रेलर रिलीज, बाबा का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन

 

इस केंद्र में दूसरी पाली (अपरान्ह 12.30 से 2.30 बजे तक) में आयेाजित ऑनलाईन परीक्षा के दौरान जनरेटर सेट में तकनीकी गड़बड़ी के साथ ही ज्यादा गर्मी की वजह से सर्वर डाउन हो गया। इससे कई परीक्षार्थियों की परीक्षा प्रभावित हुईसे देखते हु भारती इंजीनियरिंग कालेज दुर्ग में आयोजित केवल दूसरी पाली (अपरान्ह 12.30 से 2.30 बजे तक) की ऑनलाइन परीक्षा को निरस्त किया गया है।

यह भी निर्णय लिया गया है कि इस केंद्र में केवल द्वितीय पाली (दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक) के सभी परीक्षार्थियों के लिये 21 जून  को फिर से परीक्षा का आयोजन किया जागा। फिर होने वाली परीक्षा के लिए प्रवे पत्र अलग से जारी किए जाएंगे। साथ ही, आरक्षित श्रेणी के अभ्यार्थियों को नियमानुसार टीए डीए दिया जागा। इस संबंध में परिक्षार्थी और अधिक जानकारी कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in पर प्राप्त कर सकते है।

वेब डेस्क, IBC24