बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल ‘जिंदा’ है! 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर आरोपी

बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल 'जिंदा' है! 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर आरोपी

बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल ‘जिंदा’ है! 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर आरोपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: June 10, 2019 3:42 am IST

भोपाल। झीलों की नगरी कही जाने वाली ये नगरी भोपाल एक बार फिर दरिंदगी से दहल उठी है। 8 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देना वाला दरिंदा अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वारदात के बाद न सिर्फ पुलिस के रवैये पर सवाल उठे बल्कि विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरने में जुट गया है। इधर, सीएम कमलनाथ ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/8hQECl765Bc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

ये भी पढ़ें: आज यहां 12 घंटे बंद का ऐलान, इस राज्य में बीजेपी का ‘ब्लैक डे’

चारों तरफ हरियाली की फिजाओं से चमकती ये राजधानी कुछ दरिदों के चलते एक बार फिर शर्मसार हो गई। जब आठ साल की मासूम बच्ची एक हैवान की दरिंदगी का शिकार हुई। शनिवार रात 8 बजे से लापता बच्ची की लाश नेहरू नगर बस्ती के मांडवा नाले में मिली। मासूम बच्ची घर सामान लाने दुकान के लिए निकली थी। इस दौरान मासूम पर पड़ोस में रहने वाले दरिंदे विष्णु प्रसाद की घिनौनी नजर पड़ी और बहला फुसलाकर वो बच्ची को अपने साथ अगवा कर ले गया। घरवाले सारी रात बच्ची की तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिली। सुबह नाले में बच्ची की लाश मिलने के बाद इलाके में मातम पसर गया।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के राजीव भवन में बैठेंगे आज ये मंत्री, कार्यकर्ताओं की सुनेंगे शिकायत

आरोपी विष्णु भी रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक परिजन के साथ बच्ची को खोजने का ढोंग करता रहा। जैसे ही उसके घर के सामने से भीड़ हटी उसने लाश वहीं, फेंक दी। बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर उठा है। पुलिस ने मामले को बेहद हल्के ढंग से लिया और पीड़ित परिवार को अपने हाल पर छोड़ दिया। परिजन ने पुलिस पर लापरवाही और बदसलूकी का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: विधायक पद की आज शपथ लेंगे मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की 

देरी से पहुंचने और काम में लापरवाही पाए जाने पर ASI समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। गृहमंत्री का दावा है कि लोकेशन के आधार पर आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया है। साथ ही उसे पकड़ने के लिए 20 टीमें बनाई है। कुछ टीमों को खंडवा भी भेजा गया है। मासूम बच्ची के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। जनाजे में सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से भोपाल की बेटी को आखिरी विदाई दी। अंतिम यात्रा में शामिल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और मंत्री पीसी शर्मा ने भी बेटी के जनाजे को कांधा दिया।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन, ये दौरा इसलिए माना जा रहा है अहम

उधर राजधानी में कैंडल मार्च के जरिए मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि भी दी जा रही है। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शहरवासियों के साथ ही बीजेपी नेताओं ने भी कैंडल मार्च निकाला। आगर-मालवा में भी भोपाल कांड को लेकर आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने मशाल और कैंडल मार्च निकालकर मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि दी, और आरोपी को फांसी देने की मांग की है। वहीं, भोपाल सांसद सांसद प्रज्ञा ने बच्ची के परिवार से मुलाकात की और आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/VM7mv720UWo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

वहीं वारदात के बाद प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है। बीजेपी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाएं। भोपाल पुलिस के रवैये पर पहले भी सवाल उठते रहे है। इसके बाद भी पुलिस ने अपने काम का न तो तरीका बदला और ना ही अपना रवैया, इसे लेकर पहले तो कांग्रेस सवाल उठाती रही है लेकिन अब बीजेपी कांग्रेस सरकार को घेरने में जुट गई है।


लेखक के बारे में