मौत बांट रहा प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल

Ads

मौत बांट रहा प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल

  •  
  • Publish Date - May 23, 2017 / 03:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है.. चार दिन का एक मासूम इस लापरवाही का शिकार बना है.. और बीते शनिवार को वो जिंदगी की जंग हार गया.. आरोप है कि गलत ग्रुप का खून चढ़ाए जाने के चलते उसकी जान चली गई.. दरअसल 15 मई को अस्पताल में इंदौर की रीना परिहार ने बच्चे को जन्म दिया.. परिजनों के मुताबिक जन्म के समय बच्चा स्वस्थ था..और वज़न तकरीबन 2 किलो था।

लेकिन डॉक्टरों ने उसे कमज़ोर बताकर ब्लड चढ़ाने के लिए कहा.. बच्चे का ब्लड ग्रुप AB पॉजिटिव था.. लेकिन डॉक्टरों ने परिजनों से ओ निगेटिव ब्लड मंगवाया.. जो कि अस्पताल के ब्लड बैंक में नहीं था.. जैसे-तैसे परिजनों ने ब्लड का इंतजाम किया.. जिसके बाद मासूम को ब्लड चढ़ा दिया गया। डॉक्टरों ने परिजनों से एक बार फिर ओ निगेटिव ब्लड लाने को कहा.. जिस पर उन्होंने फिर ब्लड बैंक के कॉल सेंटर पर संपर्क किया।

इस बार कॉल सेंटर संचालक ने परिजनों को आगाह करते हुए बच्चे का ध्यान रखने की बात कही.. इस बार कॉल सेंटर संचालक ने खुद डॉक्टर से बात की.. जिसमें उसे जवाब मिला कि बच्चे का ब्लड ग्रुप AB पॉजिटिव है.. लेकिन ब्लड एक्सचेंज कर ओ नेगेटिव चढ़ाया जा रहा है। जिसके बाद शनिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया.. इस मामले में अब एमवॉय अस्पताल के अधिकारी जवाब देने से बचने की कोशिश कर रहे हैं, और मौत की वजह पीलिया बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।