डॉक्टर और नर्स भी डेंगू की चपेट में, एएसपी विजय पांडेय को भी डेंगू, 33 मरीजों की हो चुकी है मौत
डॉक्टर और नर्स भी डेंगू की चपेट में, एएसपी विजय पांडेय को भी डेंगू, 33 मरीजों की हो चुकी है मौत
दुर्ग। भिलाई में डेंगू पीड़ितों के इलाज में लगे डॉक्टर औऱ नर्स भी अब इसकी चपेट में आ गए हैं। भिलाई के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के डॉक्टर और दो नर्स डेंगू से प्रभावित मिले हैं। डॉक्टर और नर्सों को इलाज के लिए छुट्टी दे दी गई है, वहीं भिलाई शहर के एडिशनल एसपी विजय पांडेय भी डेंगू के शिकार हो गए हैं। डॉक्टरों ने सभी को आराम करने और इलाज कराने की सलाह दी है।
पढ़ें-ओपी चौधरी आज लौटेंगे रायपुर,एयरपोर्ट से लेकर एकात्म परिसर तक भव्य स्वागत की तैयारी
भिलाई में डेंगू डेंजरस बनकर मौत का तांडव कर रही है। यहां हालात लगातार खराब होती जा रही है। डेंगू की वजह से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद पूरा शहर दहशत में है। वागीशा झा नाम की एक स्कूली छात्रा की इलाज के दौरान कल रात मौत हो गई। पिछले चार दिनों से ये छात्रा अस्पताल में भर्ती थी। छात्रा के पिता भी डेंगू के शिकार हो गए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। अब तक 4000 से अधिक लोगों ने अपना ब्लड टेस्ट कराया है, जिनमें 900 से ज्यादा लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। करीब सात सौ लोगों का इलाज शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं 120 लोगों को गम्भीर हालत में रायपुर के अस्पतालों में रेफर किया गया है।
पढ़ें-खड़ी ट्रक से टकराई बस, हादसे में चार लोगों की मौत, 20 यात्री घायल
अस्पतालों में डेंगू के मरीज बढ़ने की वजह से जिले में डॉक्टरों और नर्स की भी कमी हो गई है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में राज्य सरकार ने दूसरे जिलों के डॉक्टर और नर्स की ड्यूटी दुर्ग जिले में लगाई है। दूसरे जिलों से कुल 46 डॉक्टर भिलाई में तैनात किए गए है। वहीं 100 स्टाफ नर्सों की ड्यूटी निजी और शासकीय अस्पतालों में लगाई गई है। सौ बिस्तर वाले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इन दिनों 20 नर्स और 4 डॉक्टरों को डेंगू पीड़ितों के इलाज के लिए अलग से तैनात किया गया है। डेंगू से इलाज फ्री में हो सके, इसके लिए सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। लेकिन नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग का अमला सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से भिलाई में डेंगू मौत बांटता हुआ अब डेंजरस स्थिति में पहुंच चुका है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


