बड़े हादसे को न्यौता देता बिजली विभाग

Ads

बड़े हादसे को न्यौता देता बिजली विभाग

  •  
  • Publish Date - March 2, 2019 / 05:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

धमतरी। के बिजली विभाग में इन दिनों बड़ी लापरवाही देखने को मिल रहा है। जिस वजह से किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सामने अभी भीषण गर्मी पड़ने वाली है और शहर के लगभग सैकड़ो टांसफार्मर के ढक्कन खुले पड़े है ऐसे में बिजली विभाग खुले ट्रांसफार्मर को बंद नहीं करती तो बड़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता।

ये भी पढ़ें –अभिनंदन को वाघा बॉर्डर पर छोड़ने तक साथ-साथ थी यह महिला.. आखिर कौन हैं ये जानिए

शहर में सैकड़ो पर बिजली ट्रांसफार्मर लगा हुआ है और इसके पास ही कई दुकाने भी संचालित है लेकिन विधुत विभाग ट्रांसफार्मर की ढक्कन को खुला छोड़ दिया है तो कही तारो को खुला छोड दिये है।जिसमे से नंगे तार बाहर लटक रही है.और बॉक्स लगा है उसमें भी खतरा का निशान नही लगाया गया है। इस खुले ट्रांसफार्मर की वजह से हर समय कोई बड़ा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।अगर विभागीय लापरवाही की ही बात की जाए तो भीड़भाड़ भरे इस शहर इलाके में ट्रांसफार्मर कही पान ठेले के नीचे तो कही कपड़ा दुकान के नीचे सहित अन्य व्यवासायिक दुकान पर है जहाँ अक्सर लोग आते ही रहते है। वही शहर में मवेशी घूमते घूमते ट्रांसफार्मर के समीप चले जाते है जिनसे जानवरो पर भी खतरा बना हुआ है क्योंकि ट्रांसफार्मर की नंगे तार नीचे लटक रहे है ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने का कटरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें –वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए दो दिवसीय विश…

क्योकी गर्मी अपनी दस्तक दे चुका है और गर्मी मे ही ज्यादातर ट्रांसफार्मर पर हादसे होते है। वही शहर के निवासीयो द्वारा कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है जिसके बावजूद भी अभी तक विधुत विभाग के अधिकारियों के कानों पर जु नही रेंग रही है। बहरहाल कलेक्टर इस मामले को संज्ञान मे लेकर कार्यवाही करने की बात कह रहे है।