अस्पताल के बेड पर शराब के नशे में चूर मिला डॉक्टर, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

अस्पताल के बेड पर शराब के नशे में चूर मिला डॉक्टर, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

अस्पताल के बेड पर शराब के नशे में चूर मिला डॉक्टर, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: January 9, 2019 3:37 am IST

डबरा। शराब के नशे में धुत डॉक्टर इलाज नहीं कर पाया तो मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। मामला भितरवार नगर पंचायत का है। जहां वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले साबिर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन परिजनों का पारा तब चढ़ गया जब में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस एल माहौर शराब के नशे में चूर बेड पर पड़े मिले।

पढ़ें-ननकीराम कंवर ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल, अफसरों के भ्रष्टाचार का जिक्र

जिसके बाद परिजनों ने भितरवार एसडीएम से इसकी शिकायत कर दी और फिर डॉक्टर को पकड़कर थाने ले गए । जिसके बाद भितरवार पुलिस डॉक्टर को मेडिकल कराने के लिए डबरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच करने से ये कहते हुए मना कर दिया कि मेडिकल फार्म सामुदायिक केंद्र का है। इसके बाद पुलिस और परिजनों के बीच में काफी विवाद हुआ जिसने परिजनों का आरोप था कि पुलिस और डॉक्टर आरोपी डॉक्टर को बचाने का आरोप लगाया। इधर विवाद के बीच भितरवार सामुदायिक केंद्र में डॉक्टर ना होने की वजह से इलाज नहीं मfल पाया और उसने दम तोड़ दिय़ा।


लेखक के बारे में