प्रेम इंसान को कुछ भी करा सकता है। आज तक हमने इंसान और जानवर के प्रेम के किस्से देखे हैं। जानवर की वफ़ादारी भी सुनी है लेकिन जो बात आज सामने आ रही है उससे एक बार आप चौकेंगे जरूर इस अजीबो ग़रीब मामले की इलाक़े में जमकर चर्चा है.हुआ यूं कि एक पिता अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने थाना पहुंच गए और वो भी हत्या का ? चलिए इसके बारे में हम विस्तार से बताते हैं।
ये भी पढ़े – हमर छत्तीसगढ़ योजना 580 पंच-सरपंच अध्ययन भ्रमण पर रायपुर पहुंचे
मामला सूरजपुर जिले के भटगाँव थाने का है.थाने से मिली जानकारी के अनुसार पास के पोडी गाँव के रहने वाले 60 वर्षीय शिवमंगल कल करीब सात बजे थाने पहुँचे.वे साथ में कुत्ते का शव भी लाए थे उन्होने शिकायत दर्ज कराई कि जिस कुत्ते का शव वो लेकर थाने पहुंचे है उसे उन्होंने साल भर से पाला था और शाम के समय उन्होने उसे घूमने के लिए खोला था. कुत्ते को खुला छोड कर वे घूमने चले गए लौट कर आए तो देखा कुत्ता मरा हुआ था.शिवमंगल ने शिकायत में ये बात कही कि उनके कुत्ते को उनके बेटे ने ही गैंती से मार डाला है।
ये भी पढ़े- नाम के फेर ने डॉ सुरेंद्र दुबे को मौत के घाट ही उतार दिया ?
पुलिस ने तहरीर दर्ज कर धारा 429 के तहत मुक़दमा क़ायम किया और आरोपी बेटे सत्यधारी को गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा भी कर दिया। लेकिन इस पूरे प्रकरण में आरोपी सत्यधारी की ओर से दिलचस्प बात सामने आई बेटे ने कहा कि इस कुत्ते को पिता बहुत ज्यादा प्यार करते थे। वो सिर्फ पिता की बात सुनता था और माँ को काटने दौड़ता था. घर पर सिर्फ कुत्ते की चर्चा होती थी इसलिए उसने कुत्ते को मार दिया