छ: दिनों से गायब डॉ प्रकाश सुल्तानिया इंदौर में मिले, सुसाइड नोट छोड़कर हुए थे लापता​

छ: दिनों से गायब डॉ प्रकाश सुल्तानिया इंदौर में मिले, सुसाइड नोट छोड़कर हुए थे लापता​

छ: दिनों से गायब डॉ प्रकाश सुल्तानिया इंदौर में मिले, सुसाइड नोट छोड़कर हुए थे लापता​
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: August 13, 2019 4:10 am IST

पेंड्रा। पिछले पांच दिनों से गायब डॉ प्रकाश सुल्तानिया मिल गए हैं। इंदौर में डॉ प्रकाश सुल्तानिया के मिलने की खबर है। उनके बड़े भाई मुकेश सुल्तानिया ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। जानकारी के मुताबिक उन्हे फ्लाइट से रायपुर लाया जा रहा है।

read more : नवा रायपुर जाएंगे सीएम बघेल, नए सीएम आवास और राजभवन की जगह का लेंगे जायजा

बता दें कि मूलतः पेंड्रा निवासी डॉक्टर प्रकाश सुल्तानिया (एमडी मेडिसिन) का शहर में शुभम् विहार काॅलोनी में मकान है। यहां प्राॅइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। 7 अगस्त से मिशन अस्पताल रोड स्थित मार्क हॉस्पिटल के पास कार छोड़कर और अपने दोस्त के यहां चिट्ठियां छोड़कर गायब हो गए थे। चिटि्ठयाें में राजेश अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रमोद यादव, टर्मिनेटेड आरआई मथुरा कश्यप सहित मथुरा कश्यप, सदानंद पटेल,विजय पटेल का नाम लिखा है। इनपर परेशान करने का आरोप था।

read more : विश्व अंगदान दिवस : सीएम ने लोगों से की अपील, ‘अंगदान के प्रति जागरूक बनें जीवन बचाने आगे आएं’

पत्र में लिखा था कि मन में सुसाइड करने का विचार आ रहा है और यदि ऐसा हुआ तो इन्हें ही जिम्मेदार माना जाए। सोमवार को गायब होने का छठवां दिन था। उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। इस बीच उनके परिजनों को डाॅक्टर के अमरकंटक में होने की सूचना मिली। किसी ने उनके जैसे ही व्यक्ति को वहां देखा था। सोमवार की सुबह उनके बड़े भाई,साले व परिवार के अन्य सदस्य अमरकंटक पहुंचे। यहां पूरे दिन उनकी तलाश होती रही। सभी धर्मशालाओं में गए। मंदिर में जाकर देखा। लाज व होटलों में खोजबीन हुई पर कहीं पता नहीं चला था। लेकिन आज सुबह उनके मिलने की खबर मिली है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/xniJ4lVJXB4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com