दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा जबेरा क्षेत्र में हुई भारी बारिश से यंहा नदी नाले उफान पर है। जिला और तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले कई मार्गों पर बने पुल पुलियों पर पानी अधिक होने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा लेकिन कई जगह वाहन चालक जल्द घर पँहुचने के चक्कर मे यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते नजर आए।
ये भी पढ़ें –अमलेश्वर पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद, तटीय इलाकों में अलर्ट,बाढ़ में फंसे दो लोगों का रेस्क्यू
ज्ञात हो कि तेंदूखेड़ा जबलपुर मार्ग पर बाराघाट के पुल पर ऐसा नज़ारा देखने मिला जिसे देखकर हर कोई कांप जायेगा। जंहा जबलपुर से टीकमगढ़ जाने वाली एक निजी यात्री बस के चालक ने लापरवाही बरतते हुए पुल पर करीब 3 फ़ीट पानी मे यात्रियों से खचाखच भरी बस पानी मे डाल दी,मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जिसे देखकर अंदाज़ लगाया जा सकता है कि यंहा थोड़ी सी चूक बहुत से यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकती थी.
यात्रियों की जान जोखिम में डालकर ड्राइवर ने किया नदी पार ,वीडियो वायरल pic.twitter.com/fJDXZ7POnq
— IBC24 (@IBC24News) August 29, 2018
कुछ अन्य वाहन भी बाढ़ की दशा में पुल पार करते देखे गए यंहा सुरक्षा और इन्हें रोकने के कोई इंतजाम प्रशासन ने नही किया है। हालांकि अब पुलिस जांच कर दोषी बस चालक के विरुद्ध कार्यवाही की बात कह रही है।