Union Cabinet Key Decisions Today || Image- ABC News File
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने देश में रेलवे और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कुल 13,041 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है। (Union Cabinet Key Decisions Today) इनमें चार रेलवे लाइन परियोजनाएं और एक 4-लेन हाईवे परियोजना शामिल है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कैबिनेट ने खड़गपुर-भद्रक (रणिताल) 4th लाइन परियोजना के लिए 3,352 करोड़ रुपये, भद्रक-हरिदासपुर 4th लाइन के लिए 1,583 करोड़ रुपये, गुम्मिडिपुंडी–गुडूर 3rd और 4th लाइन के लिए 2,229 करोड़ रुपये और कटक-पारादीप 3rd और 4th लाइन परियोजना के लिए 2,286 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा 4-लेन हाईवे के निर्माण के लिए 3,591 करोड़ रुपये, की मंजूरी दी गई है।
इन रेलवे परियोजनाओं से ट्रेनों की आवाजाही की क्षमता बढ़ेगी और यात्री व माल परिवहन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, 4-लेन हाईवे बनने से बिहार के संबंधित क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। (Union Cabinet Key Decisions Today) सरकार के अनुसार, इन परियोजनाओं का मकसद सीधे तौर पर देश के परिवहन नेटवर्क को मजबूत करना और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
🇮🇳 केंद्रीय कैबिनेट के फैसले
केंद्रीय कैबिनेट ने कुल ₹13,041 करोड़ की लागत वाली 5 बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी:
🔹 खड़गपुर–भद्रक (रणिताल) 4th लाइन : ₹3,352 करोड़
🔹 भद्रक–हरिदासपुर 4th लाइन : ₹1,583 करोड़
🔹 गुम्मिडिपुंडी–गुडूर 3rd व 4th लाइन : ₹2,229 करोड़… pic.twitter.com/XuXrwYnBbk— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) August 19, 2026
ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला
उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास
ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई
भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन
सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त