जोगी कांग्रेस को झटका, दुर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष अय्यूब खान का इस्तीफा

जोगी कांग्रेस को झटका, दुर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष अय्यूब खान का इस्तीफा

जोगी कांग्रेस को झटका, दुर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष अय्यूब खान का इस्तीफा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: February 13, 2019 3:51 am IST

दुर्ग। राज्य में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभर रही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को एक और बड़ा झटका लगा है। जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर जिला के कार्यकारी अध्यक्ष अय्यूूब खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पढ़ें-अंतागढ़ मामले में प्रमुख गवाह अमीन मेमन का कलम बंद बयान दर्ज ,फिरोज सिद्दीकी को भी बुलाने का अंदेशा

पार्टी के कोर कमेटी के वॉट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजकर अय्यूब ने अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो अजित जोगी को दिया है। अजीत जोगी के काफी करीबी माने जाने वाले अयूब खान ने खुद को कांग्रेस विचारधारा का बताया है। साथ ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ काम करने में असमर्थता जाहिर करते हुए इस्तीफा देने की बात कही है।

पढ़ें-IPS मुकेश गुप्ता और रजनेश सिंह के खिलाफ FIR,सबूतों से छेड़छाड़ 

अयूब खान छात्र राजनीती से ही कांग्रेस से जुड़े और कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए अजित जोगी के संपर्क में आये थे अजित जोगी के अलग पार्टी बनाये जाने के बाद वे भी जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। फिलहाल पार्टी के पदाधिकारियों की तरफ से अयूब के इस्तीफे को स्वीकार करने के कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 


लेखक के बारे में