छत्तीसगढ़ के कोरिया में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
छत्तीसगढ़ के कोरिया में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार शाम 6 बजकर 9 मिनट पर कोरिया में भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 4.7 दर्ज की गई।

भूकंप के झटके से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इससे क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लोगों का दावा है कि रात 11 बजे भी झटके महसूस किए गए। केंद्रीय मौसम ने भूकंप की जानकारी वेबसाइट में जारी की है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


